राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण, केसरपुरा से मूंगाना तक दौड़ा विकास रथ

SHARE:

प्रतापगढ़ | राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘विकास रथ’ की यात्रा जारी है। दूसरे दिन विकास रथ ने केसरपुरा से मूंगाना तक पहुंचकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू किए गए विकास रथ ने सोमवार को सुबह 10:30 बजे केसरपुरा से अपनी यात्रा प्रारंभ की। विकास रथ केसरपुरा, वजपुरा, सिहाड़, खुन्ता नाड़, शकरकंद, लोदिया होते हुए मूंगाना पहुँचा, जहां इसका रात्रि विश्राम रहा। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया और आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान रुपलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में सेवा, समर्पण और पारदर्शिता को अपना मूल मंत्र बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचा है। विकास यात्रा में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, प्रगति प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक मनोज भंवरा, चंद्रपाल सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष रामलाल मीणा, तेजाराम मीणा, सरपंच कैलाश देवी, सरपंच लेम्स अध्यक्ष नरेश जी चौधरी, पंचायत समिति सदस्य शंकर लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद्र हेड़ा, सहायक अभियंता गुलाब सिंह, सहायक विकास अधिकारी बालचंद खटीक, कालूराम गमेती सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!