Lionel Messi के इवेंट में CM फडणवीस, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को देखकर भड़के फैंस, हूटिंग का VIDEO वायरल

SHARE:

20251214164046 Ajay Devgn and Tiger Shroff met Messi in Mumbai

नई दिल्ली। Lionel Messi Video: लियोनेल मेसी के इंडिया टूर की शुरुआत 13 दिसंबर को कोलकाता से हुई थी, जहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर फैंस भड़क गए थे। मेसी के कार्यक्रम से जल्दी निकलने और उन्हें ठीक से न देख पाने के कारण दर्शकों ने हंगामा किया, यहां तक कि बोतलें और कुर्सियां फेंके जाने की भी खबर सामने आई। इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, इसके बाद हैदराबाद में मेसी का इवेंट शांतिपूर्ण और सफल रहा।

इंडिया टूर के दूसरे दिन 15 दिसंबर 2025 को मेसी मुंबई पहुंचे। वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे, लेकिन यहां एक अलग ही विवाद देखने को मिला। मेसी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को बुलाया गया, जिसे लेकर दर्शक नाराज हो गए और उन्होंने हूटिंग शुरू कर दी।

दरअसल, कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को सम्मानित किया। टाइगर श्रॉफ को ‘युवा आइकन’ बताया गया, जबकि अजय देवगन को उनकी फिल्म ‘मैदान’ के लिए सम्मान दिया गया। फैंस का मानना था कि यह मंच पूरी तरह लियोनेल मेसी के लिए होना चाहिए था। इस दौरान दोनों अभिनेता शांत रहे और लियोनेल मेसी भी मंच पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!