आगजनी, पत्थरबाजी और पुलिस पर जानलेवा हमले के प्रकरण में 17 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251217 074910

प्रतापगढ़। कोटड़ी थाना क्षेत्र के दिवाला गांव में मौताणे की मांग को लेकर हुए हिंसक घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रकरण में फरार चल रहे अंतिम आरोपी गोपाल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोटड़ी थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि 21 अगस्त 2025 को दिवाला गांव में 11 अगस्त को गौतम मीणा की मृत्यु के बाद मृतक के परिजन व रिश्तेदारों द्वारा मौताणा, लूटपाट और आगजनी के उद्देश्य से मांगीलाल मीणा व राहुल मीणा के मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला व पुरुषों की भीड़ हाथों में लाठी, पत्थर व कुल्हाड़ी लेकर मौजूद थी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने राजकार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें पहुंचाईं तथा सरकारी जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इस प्रकरण में पूर्व में 6 महिलाओं सहित 17 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब गोपाल मीणा की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!