महावीर चैरिटेबल सोसायटी का विशाल निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर प्रारंभ

SHARE:

प्रतापगढ़। महावीर चैरिटेबल सोसायटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का गरिमामय शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अभय दसोरिया के मुख्य आतिथ्य में तथा नगर भाजपा अध्यक्ष उत्सव जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी उमेश बम, चंद्रप्रकाश नगरीवाला, प्रकाश पाडलिया, राजेंद्र बंडी, सुनील शाह, रतनलाल पाटीदार एवं राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सोसायटी अध्यक्ष संजय वगेरिया ने बताया कि पहले दिन 776 मरीजों को शिविर का लाभ मिला। इनमें 497 मरीजों की जांच कर दवाइयां देकर छुट्टी दी गई, 100 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए तथा 179 मरीजों को ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया। शिविर में 20 और 21 दिसंबर को भी जांच व भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता (कोटा), डॉ. राधेश्याम कच्छावा (प्रतापगढ़) एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे हैं। शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों व स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!