हार्डकोर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एसपी बी. आदित्य खुद उतरे मैदान में

SHARE:

प्रतापगढ़। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री बी. आदित्य ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव अखेपुर पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों की गहन चेकिंग कर उनसे पूछताछ की।

इस दौरान थाना अधिकारी प्रतापगढ़ श्री दीपक बंजारा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी बी. आदित्य ने कहा कि पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास बनाए रखना है। जो भी व्यक्ति समाज में भय, असुरक्षा या अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अपराधियों की अवैध संपत्ति, गैंग नेटवर्क और गैरकानूनी कमाई के स्रोतों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। जिला पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की चेकिंग कभी भी और किसी भी स्थान पर की जा सकती है। यदि कोई भी अपराधी दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। प्रतापगढ़ जिला पुलिस द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!