अवैध मदिरा पर आबकारी का शिकंजा! प्रतापगढ़ में 12 प्रकरण दर्ज, 7000 लीटर वॉश नष्ट

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251223 204635

प्रतापगढ़ | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने प्रतापगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिले में सघन रेड और गश्त की गई, जिसमें 12 प्रकरण दर्ज कर करीब 7000 लीटर वॉश नष्ट की गई। जिला आबकारी अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रमेश चौधरी (प्रतापगढ़) और सुरेश कुमार (छोटीसादड़ी) सहित प्रहराधिकारी प्रतापगढ़, धरियावद एवं छोटीसादड़ी की संयुक्त टीमों ने सलामगढ़, रायपुर, घंटाली और पीपलखूंट क्षेत्रों में कार्रवाई की टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर रेड, गश्त और दबिश दी गई, जहां अवैध रूप से हथकढ़ मदिरा बनाए जाने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान अवैध हथकढ़ मदिरा निर्माण में प्रयुक्त करीब 7000 लीटर वॉश को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए विभाग निरंतर और सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। विशेष निरोधात्मक अभियान की पालना में साप्ताहिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध मदिरा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग ने साफ संदेश दिया है कि अवैध मदिरा कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!