नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का चतुर्थ दिवस सफल, 322 मरीज हुए लाभान्वित

SHARE:

प्रतापगढ़. जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का चतुर्थ दिवस भी सफलतापूर्वक जारी रहा। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर नेत्र जांच एवं उपचार का लाभ लिया। कुल 174 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 148 मरीजों का चश्मे के लिए चयन किया गया। इसके अलावा पूर्व में ऑपरेशन कराए गए 200 मरीजों की आंखों की पुनः जांच कर उन्हें काले चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान कर छुट्टी दी गई। इस प्रकार शिविर के चतुर्थ दिवस में कुल 322 मरीजों को विभिन्न प्रकार की नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. राधेश्याम कच्छावा एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं। शिविर के सुचारु संचालन से क्षेत्रवासियों में संतोष एवं उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!