कोतवाली में उमड़ी भीड़, युवक के मोबाइल ने खोल दिए कई सवाल

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251224 141335

प्रतापगढ़. एक युवक-युवती को लेकर उठा विवाद अचानक शहर की सुर्खी बन गया। दावा, आरोप और मोबाइल से जुड़े कथित खुलासों ने माहौल गरमा दिया। हिंदू संगठनों की मौजूदगी से कोतवाली में हलचल तेज हुई, वहीं पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आने की बात कह रही है।

गौरतलब है कि शहर में आज उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया और दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इसके साथ ही मोबाइल में मादक पदार्थों से जुड़े वीडियो और फोटो भी मिलने का दावा किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए, जहां उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर डीएसपी गजेंद्र सिंह राव और शहर कोतवाल दीपक बंजारा पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवक और युवती से अलग-अलग पूछताछ की और युवक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर तकनीकी जांच के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।  फिलहाल मामले को लेकर कोतवाली परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!