“शादी की खुशियों में सेंध! बरोठा में आधी रात कौन उठा ले गया घरों का सुकून?”

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251226 151117

प्रतापगढ़. जिले के बरोठा गांव में आधी रात खामोशी अचानक टूट गई। 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कई घरों के ताले तोड़ दिए। एक परिवार की शादी की तैयारी में रखा नकद और कीमती सामान पार हो गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोठा में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर गांव में घुसे और 2 से 3 घरों के ताले तोड़ दिए।
चोरों ने गांव निवासी स्वरूपसिंह पिता रामसिंह के घर को भी निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी के लिए घर में रखी गई कीमती रकम और नगदी चोर चुरा ले गए। इसके अलावा दशरथ पिता गोतमलाल गायरी, अंबालाल पिता मांगीलाल गायरी सहित अन्य ग्रामीणों के घरों के ताले भी टूटे हुए मिले, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हथुनिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!