CBN दफ्तर के पास से आई MD! ऑपरेशन चक्रव्यूह में 1 करोड़ की खेप का खुलासा

SHARE:

Operation Chakravyuh MD Drugs Seized in Pratapgarh

Operation Chakravyuh MD Drugs ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि नशे की खेप CBN कार्यालय के पास से खरीदी गई।

Operation Chakravyuh MD Drugs में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत धोलापानी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जब्त की है।

तीन गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

CBN ऑफिस के पास से खरीदी गई MD!

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा यह है कि जब्त की गई एमडी ड्रग्स मध्यप्रदेश के नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कार्यालय से सटे एक मकान से खरीदी गई थी। इस तथ्य ने न केवल पुलिस बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई कार्रवाई? SP ने बताई पूरी कहानी

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण चारण तथा डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल विनोद, पंकज और साइबर सेल के रमेशचंद्र मीणा को विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद बरोल घाटे की ओर नाकाबंदी की गई।

स्कॉर्टिंग करते पकड़े गए सगे भाई

नाकाबंदी के दौरान एक काली हीरो मोटरसाइकिल (MP 13 MI 0390) को रोका गया, जिस पर सवार शाहरुख खान और दिलावर खान, निवासी हथुनिया, पुलिस को देखकर घबरा गए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पीछे आ रही बाइक की स्कॉर्टिंग कर रहे थे।

नीली अपाची, फरार आरोपी और MD की खेप

इसके बाद पुलिस ने पीछे आ रही नीली अपाची बाइक (RJ 35 SM 8999) को रोकने का प्रयास किया। बाइक धीमी होते ही पीछे बैठा सफीउल्ला पुत्र हमजुल्लाह खान मौके से फरार हो गया। वहीं चालक रहीम पुत्र इकबाल खान को पुलिस ने दबोच लिया।

1 किलो 203 ग्राम MD बरामद

तलाशी के दौरान रहीम के कब्जे से 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों शाहरुख खान, दिलावर खान और रहीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

नेटवर्क की गहराई तक जाएगी जांच

Operation Chakravyuh MD Drugs पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। फरार आरोपी की तलाश के साथ ही एमडी सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!