चिरवा गांव में बीच सड़क युवक पर जानलेवा हमला

SHARE:

Pratapgarh land dispute assault Chirwa village

Pratapgarh Land Dispute Assault का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के चिरवा गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ बीच सड़क बेरहमी से मारपीट की गई।


पीड़ित युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित की पहचान विक्रम पिता कारूलाल मीणा, निवासी चिरवा के रूप में हुई है। बताया गया कि विक्रम मक्की बेचने के लिए गांव से बाहर जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मुख्य मार्ग पर आरोपियों के घर के सामने रोक लिया।


Pratapgarh Land Dispute Assault में बीच सड़क हमला

आरोप है कि कैलाश पिता धर्मा, गोपाल पिता धर्मा, उदयलाल, ईश्वर, पर्वत और धामचंद ने मिलकर विक्रम के साथ लाठी-डंडों, ट्रैक्टर की प्रेशर नली और हाथों से जमकर मारपीट की।

हमले के दौरान विक्रम की पीठ पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल विक्रम को निजी वाहन से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


जमीन विवाद बना हमले की वजह

पीड़ित के पिता कारूलाल मीणा ने इस संबंध में धमोत्तर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने विक्रम पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित का कहना है कि जमीन विवाद के कारण उसे पहले भी लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह मानसिक तनाव में था। दबाव और डर के चलते उसकी 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी बीच में छूट गई थी।


Pratapgarh Land Dispute Assault की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : CBN ऑफिस के पास से आई MD? 1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल!

Leave a Comment

error: Content is protected !!