प्रतापगढ़ पुलिस धोखाधड़ी कार्रवाई के तहत रुपये डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर पुलिस थाना प्रतापगढ़ की टीम ने इंस्टाग्राम के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से “भारतीय बच्चों का बैंक” लिखे फर्जी नोटों की 6 गड्डियां जब्त की हैं।
रुपये डबल करने की ठगी का पूरा मामला
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रतापगढ़ निवासी कुन्दन सुथार ने पुलिस थाना प्रतापगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर रुपये डबल व ट्रिपल करने की स्कीम का लालच देकर उससे 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने 1 का 4 और 1 का 6 करने का झांसा देकर जावद बस स्टैंड बुलाया और रुपये लेकर बिना नंबर की बाइक से फरार हो गया।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
प्रतापगढ़ पुलिस धोखाधड़ी कार्रवाई के तहत थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मंदसौर, नीमच और जीरन क्षेत्र में तलाश करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को नीमच बस स्टैंड से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी और जब्ती
पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार किया। इनके कब्जे से 50-50 हजार रुपये के नोटों की कुल 6 गड्डियां बरामद हुईं, जिन पर “भारतीय बच्चों का बैंक” लिखा हुआ पाया गया। पुलिस ने सभी गड्डियों को जब्त कर लिया।
आरोपी विवरण
धमेन्द्रसिंह उर्फ पिन्टु उर्फ कोहिनूर, निवासी – पालदरा खेड़ा, थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.)
घनश्याम उर्फ काना, निवासी – उदपुरा, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को रुपये डबल करने का लालच देकर ठगता था। प्रतापगढ़ पुलिस धोखाधड़ी कार्रवाई के तहत गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में पुलिस थाना प्रतापगढ़, साइबर सेल, डीएसटी और जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम के सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
यह भी पढ़ें : CBN दफ्तर के पास से आई एक करोड़ की एमडी!
