बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बैठक प्रतापगढ़, विभाग क्यों अलर्ट?

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260113 184701

प्रतापगढ़। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बैठक प्रतापगढ़ के तहत जिला कार्यदल एवं वन स्टॉप सेंटर की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की।

महिला अधिकारिता विभाग ने साझा की रिपोर्ट

बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने पिछले महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना से समिति के सदस्यों को अवगत कराया।

ड्रॉप-आउट रोकने पर शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने योजना के मॉनिटरेबल टारगेट्स की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बालिकाओं के ड्रॉप-आउट प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने, पुनः नामांकन सुनिश्चित करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा सहित जिला कार्यदल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें : निंबाहेड़ा पुलिस स्कूल भ्रमण, छात्र छात्राओं ने सीखी पुलिस की गुप्त बाते! 

Leave a Comment

error: Content is protected !!