अवैध शराब का जखीरा, जंगलों में आबकारी को क्या मिला?

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260114 103422

प्रतापगढ़। अवैध शराब का जखीरा पकड़ने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जिले में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त आबकारी जोन उदयपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी छोटीसादड़ी ने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में व्यापक छापेमारी की।

अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने जंगल क्षेत्र में कार्रवाई की

सीतामाता अभयारण्य तक पहुंची आबकारी टीम

अभियान के दौरान छोटीसादड़ी वृत के भोजपुर, पीलीखेड़ा, कालाकोट, उंडावेला सहित सीतामाता अभयारण्य क्षेत्र के नालों में दबिश दी गई। मौके से करीब 23 सौ लीटर उत्तेजित वॉश बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

अवैध शराब की 6 भट्टियां मौके पर ध्वस्त

छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 6 भट्टियों को भी मौके पर ध्वस्त किया गया। आबकारी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

कार्रवाई से मचा हड़कंप, अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : ब्राउनशुगर तस्करी, बाइक सवार युवकों का यह सफर यही टूटू गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!