अफीम डोडाचूरा तस्करी कार्रवाई, 32 किलो नशा छोड़ भागे तस्कर, कार जब्त

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260114 162253

चित्तौड़गढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अफीम डोडाचूरा तस्करी कार्रवाई में गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 32 किलो 172 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की ग्लैंजा कार जब्त की है।

नाकाबंदी के दौरान कार ने मारी सरकारी वाहन को टक्कर

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन, एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन एवं डीवाईएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सोमवार रात्रि को थानाधिकारी श्यामाराम मय जाप्ता ग्राम जलकी से गंगरार की ओर गश्त पर थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आती ग्लैंजा कार को रोकने का प्रयास किया गया।

पीछा करने पर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर

कार चालक ने वाहन नहीं रोका और सरकारी बोलेरो के बाईं ओर टक्कर मारते हुए भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर कांसेड़ी–उंडवा मार्ग पर, उंडवा गांव की सरहद में लगभग 500 मीटर पहले, चालक और उसका साथी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

नशा जलाने की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाया

वाहन से करीब 150 मीटर आगे आग जलती हुई दिखाई दी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि तस्करों द्वारा अफीम डोडाचूरा जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आग बुझाकर मादक पदार्थ को सुरक्षित किया।

32 किलो 172 ग्राम डोडाचूरा जब्त, जांच जारी

जब्त अफीम डोडाचूरा को तीन प्लास्टिक कट्टों में तथा आंशिक रूप से जले हुए डोडाचूरा को अलग कट्टे में भरकर तौला गया। कुल वजन 32 किलो 172 ग्राम पाया गया। घटना में प्रयुक्त ग्लैंजा कार को भी मौके से जब्त कर लिया गया। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश एवं नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्यामाराम, एएसआई शिवलाल, रमेश, हैडकांस्टेबल युवराज सिंह, कांस्टेबल श्योपत, प्रदीप, कुजीलाल, गोविन्द तथा चालक भेरूलाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : CBN ड्रग लैब पर्दाफाश: चित्तौड़गढ़ में गुप्त प्रयोगशाला पर बड़ी कार्रवाई

Ghanshyam Lohar
Author: Ghanshyam Lohar

Leave a Comment

error: Content is protected !!