बाल विवाह मुक्त रैली: एडीजे केदारनाथ ने दिखाई हरी झंडी, जीरो माइल से वुडलैंड पार्क तक गूंजा जागरूकता का संदेश

SHARE:

बाल विवाह मुक्त रैली के माध्यम से एडीजे केदारनाथ ने समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक किया। रैली जीरो माइल से वुडलैंड पार्क तक निकाली गई।

बाल विवाह मुक्त रैली का आयोजन, एडीजे केदारनाथ ने दिखाई हरी झंडी

प्रतापगढ़. बाल विवाह मुक्त रैली राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। यह रैली जीरो माइल से प्रारंभ होकर वुडलैंड पार्क तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।
यह आयोजन भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह रोकथाम का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

प्रतापगढ़ जिले से जुड़ी खबरे पढ़े…

एडीजे केदारनाथ ने बाल विवाह मुक्त रैली को दिखाई हरी झंडी

उपखण्ड अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) केदारनाथ ने बाल विवाह मुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय भी है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक होकर आगे आना होगा।

👉 महिला अधिकारिता विभाग की अन्य योजनाएं पढ़ें

तख्तियों और नारों के जरिए दिया गया जागरूकता संदेश

बाल विवाह मुक्त रैली में महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL]
प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ एवं बैनर लेकर “बाल विवाह अपराध है”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे लगाए।

रैली में जन जागरूकता का संदेश देते हुए।
रैली में जन जागरूकता का संदेश देते हुए।
बाल विवाह की सूचना तुरंत देने की अपील

कार्यक्रम के दौरान आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह मुक्त समाज ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!