अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई से चित्तौड़गढ़ जिले में हड़कंप मच गया है। मण्डफिया थाना पुलिस और जिला आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गांव तरजेला में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
चित्तौड़गढ़. जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को एक अहम सफलता माना जा रहा है।
इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में किया गया। वहीं डीवाईएसपी भदेसर विनोद लखारा और डीवाईएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में यह कार्रवाई सफल रही।
थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सेन, बड़ीसादड़ी भवानी शंकर, डूंगला शैतान सिंह, मंगलवाड़ भगवानलाल, भदेसर विनोद मेनारिया और निकुंभ रामसिंह मय जाप्ता एवं जिला आबकारी टीम ने मिलकर यह दबिश दी।
संयुक्त रूप से कुल 05 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, सभी मामलों में अनुसंधान जारी है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
👉 चित्तौड़गढ़ जिले की अन्य अपराध खबरें पढ़ें
अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कैसे की गई?
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जनवरी को मण्डफिया थाना क्षेत्र के गांव तरजेला में सुबह दबिश दी गई।
10 हजार लीटर वॉश और 9 भट्टियां नष्ट
दबिश के दौरान खेतों और अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई करीब 10,000 लीटर वॉश, 08 पुरानी भट्टियां और 01 चालू भट्टी को मौके पर ही नष्ट किया गया।
👉 राजस्थान पुलिस द्वारा चला जाए रहे विशेष अभियान
55 बोतल हथकड़ शराब और 48 पव्वे जब्त
संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 55 बोतल अवैध देशी हथकड़ शराब और RML केम्पा क्लासिक व्हिस्की के 48 पव्वे भी जब्त किए।
