अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही: जावदा में एक घर से ऐसा क्या निकला कि पुलिस भी चौंक गई?

SHARE:

जब्त शराब की तस्वीर

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में जावदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में शराब जब्त की है।

चित्तौड़गढ़. जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

थानाधिकारी जावदा देवेन्द्र कुमार और एएसआई शोभाराम मय जाप्ते द्वारा यह कार्रवाई की गई। आरोपी गोविन्द पिता शम्भुलाल, जाति भील, निवासी बालागंज के कब्जे वाले मकान से शराब जब्त की गई।

चूंकि आरोपी मौके से फरार हो गया था, इसलिए जब्ती की कार्रवाई ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी कर की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

👉 चित्तौड़गढ़ जिले की अन्य अपराध समाचार पढ़ें

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही कैसे हुई?

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई। एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हींगड़ और डीवाईएसपी रावतभाटा शंकर लाल के सुपरविजन में टीम को सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर बालागंज में दबिश

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जावदा थाना पुलिस ने बालागंज क्षेत्र में दबिश दी। यहां एक मकान में अवैध रूप से शराब संग्रहित होने की जानकारी मिली थी।

32 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब जब्त

दबिश के दौरान मकान से विभिन्न ब्रांड की 32 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर मकान मालिक गोविन्द भील फरार पाया गया।

Ghanshyam Lohar
Author: Ghanshyam Lohar

Leave a Comment

error: Content is protected !!