खेत में बन रही थी मौत की खेप, पुलिस का बड़ा खुलासा

SHARE:

प्रतापगढ़ एमडी तस्करी में बरामद ड्रग्स और उपकरण

प्रतापगढ़ एमडी तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हथुनिया थाना क्षेत्र में खेत के भीतर बनाए गए अस्थायी सेटअप से करीब 60 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की गई। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

13 फरवरी को असावता से कुलथाना मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार और मोटरसाइकिल खेत के अंदर खड़ी दिखाई दी। करीब 150 मीटर अंदर बनी सीमेंट की झोपड़ी में लाइट जलती मिली। तलाशी लेने पर वहां एमडी तैयार करने का छोटा सेटअप मिला।

पुलिस ने मौके से 1 किलो 897 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

हथुनिया थाना पुलिस द्वारा 60 लाख की एमडी जब्त

🚨 क्या-क्या बरामद हुआ?

  • 1 किलो 897 ग्राम एमडी

  • एक कार

  • बिना नंबर की यामाहा बाइक

  • एक लोडेड पिस्टल

  • 5 जिंदा कारतूस

  • एमडी बनाने के उपकरण

जब्त उपकरणों में शामिल:

  • दो सफेद जरीकेन हीटर

  • इंडक्शन कुकर

  • मिक्सर मशीन

  • इलेक्ट्रॉनिक कांटा

  • लोहे व स्टील की तगारियां

  • सोडा, स्टील धामा, केतली, बाल्टी आदि


👮 पुलिस की कार्रवाई कैसे हुई?

एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी एमडी को परात में लेकर खेत में सुखाने की तैयारी कर रहे थे।

रोशनी के लिए कुएं से बिजली कनेक्शन लिया गया था। जांच में सामने आया कि गुजरात और उज्जैन से आने वाले आरोपी रात में यहीं रुकते थे।


👤 कौन गिरफ्तार हुआ?

गिरफ्तार आरोपी:

  • मुराद खान (असावता)

  • मोहम्मद जुनैद (मेहसाना, गुजरात)

फरार आरोपी:

  • जीवन आंजना (गंधेर)

  • शरीक उर्फ जेरी (उज्जैन)

मुराद के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

अपराध से जुडी यह खबरें भी पढ़ें…


📌 जांच और आगे की कार्रवाई

हथुनिया थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में सीआई उदयवीर सिंह, एएसआई नरपाल सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!