ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पारसोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर

SHARE:

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पारसोला थाना पुलिस ने अवैध डोडाचूरा परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 किलो 420 ग्राम अवैध डोडाचूरा तथा परिवहन में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार को जब्त किया है।पारसोला थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि 15 दिसंबर को गश्त के दौरान सेवानगर रोड स्थित कर्णेश्वर महादेव के पास बरगद के पेड़ के नीचे रोड साइड खड़ी एक स्वीफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में नजर आई। कार के पास दो व्यक्ति खड़े थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम मोहनलाल विश्नोई एवं धोलाराम विश्नोई निवासी गुंदाव, थाना करड़ा, जिला जालौर बताए। पुलिस द्वारा स्वीफ्ट कार (एमएच 01 वीए 9417) की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर रखे तीन कट्टों में अधकुचला 45 किलो 420 ग्राम डोडाचूरा भरा मिला। इस पर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर डोडाचूरा और कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान धरियावद थाने के उप निरीक्षक कमलचंद मीणा द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!