प्रतापगढ़ विधानसभा में ‘विकास रथ’ का भव्य स्वागत: ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री हेमंत मीणा के सुशासन की सराहना की

SHARE:

प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “विकास रथ” मंगलवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुहागपुरा मंडल के विभिन्न गाँवों में पहुँचा। इस रथ का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना है। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि केरवास, आमली खेड़ा, मनोहरगढ़, लोहारिया, अचलपुर, बड़ी लांक और करमदी खेड़ा जैसे गाँवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रथ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के सुशासन से गाँवों में वास्तविक परिवर्तन दिख रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें दिन के समय सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति मिल रही है, जिससे खेती आसान और उत्पादक बन गई है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खातों में मिलने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और पारदर्शिता बढ़ी है। गोपाल धाभाई ने बताया कि विकास रथ में एक “शिकायत एवं सुझाव पेटी” रखी गई है, जिसमें नागरिक अपनी समस्याएँ या सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। इन सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचाया जाएगा ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। धाभाई ने बताया कि विकास रथ का यह दौरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन और जनहितैषी नीतियों की सफलता का प्रतीक है। विधानसभा क्षेत्र में रथ का संचालन जिला संयोजक व जिला महामंत्री रवि जोशी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!