प्रतापगढ़. राजस्थान Pensioners समाज की जिला शाखा प्रतापगढ़ में रविवार को साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मंगनी राम सुथार को आगामी पांच वर्षों के लिए जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। साधारण सभा में जिलेभर से लगभग 200 पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे। धरियावद उप शाखा से नारायण सिंह भाटी अपने साथियों के साथ तथा छोटी सादड़ी उप शाखा से वीरेंद्र ऑडीच्य अध्यक्ष सहित सदस्य मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी विक्रम कोठारी प्रधानाचार्य सुहागपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष सोनी द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सभा को संबोधित करते हुए नारायण सिंह भाटी, वीरेंद्र ऑडीच्य, अंबालाल चंडालिया, गिरजा शंकर शर्मा, सुधा मेहता, जगदीश लाल शर्मा, अंबालाल सुथार, बाबूलाल राठौड़, कैलाश चंद्र जोशी एवं किशोर चंद पाठक ने पेंशनर समाज की एकता, अधिकारों एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे।
अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मंगनी राम सुथार ने सभी पेंशनर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पेंशनर समाज की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा प्रसाद सोलंकी द्वारा किया गया।
