रिसोर्ट चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश, 13 तोला सोना व मोबाइल बरामद

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail (5)

प्रतापगढ़ पुलिस ने शादी समारोह के दौरान पदमावती रिसोर्ट में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मात्र 48 घंटे में तीन विधि से संघर्षरत किशोरों को डिटेन कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। घटना 12 दिसंबर की रात पदमावती रिसोर्ट, किला परिसर प्रतापगढ़ में हुई थी, जहां प्रार्थी धर्मेन्द्र पालीवाल के परिवार के शादी समारोह के दौरान कमरे नंबर 3 का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नगदी और मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। थाना प्रतापगढ़ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन विधि से संघर्षरत किशोरों की पहचान की और उन्हें पूछताछ के बाद डिटेन किया। किशोरों की निशानदेही पर चोरी किया गया 13 तोला सोना, 100 ग्राम चांदी, एक आईफोन और एक पोको मोबाइल बरामद किया गया। डिटेन किए गए किशोरों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस टीम में सुनिल कुमार, रमेशचंद (साइबर सेल), विक्रम, प्रभुलाल, मानसिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रकाश और मुकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!