पवन ऊर्जा पंखों से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail (4)

प्रतापगढ़ पुलिस ने पवन ऊर्जा पंखों से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी घीसूलाल (धमोतर) की टीम ने प्रकरण संख्या 109/2025 में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ विज्या पुत्र दल्लु निनामा (27) और विनोद पुत्र कांतु पारगी (20), दोनों निवासी खीरपुर, थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.) शामिल हैं। पवन ऊर्जा अन्नपूर्णा सिक्योरिटी सर्विस के प्रतिनिधि हरीश निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रतापगढ़ ने 13 जुलाई 2025 की रात्रि को चुनाघाटी स्थित विंडमिल नंबर 119 पर कॉपर केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मौके पर बदमाशों द्वारा वाहन एमपी 43 टी 0839 छोड़ भागने की जानकारी मिली थी। पूर्व में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जबकि शेष दो वांछित आरोपियों को 14 दिसंबर 2025 को पकड़ा गया। गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना धमोतर की पुलिस टीम भगवानलाल सउनि, विरेन्द्र सिंह, मदन और आशीष कानि ने प्रमुख भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!