राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पीडब्ल्यूडी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने दी जागरूकता

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail (3)

धरियावद। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को धरियावद क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय पांचागुडा में दोपहर 1 से 2 बजे तक यातायात और सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

कार्यशालाओं का आयोजन उपखंड अधिकारी धरियावद के निर्देशानुसार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रमों के अंतर्गत किया गया। जेईएन पीडब्ल्यूडी निहारिका ने सड़क संकेतकों और साइन बोर्ड की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को सावधानीपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। नायब तहसीलदार रजनीश व्यास ने परिवहन संबंधी प्रावधानों पर प्रकाश डाला, वहीं पुलिस निरीक्षक हजारीलाल मीणा ने कानून, यातायात नियमों और जुर्माने की प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राममोहन मीणा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। कार्यशालाओं में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!