रिश्तों का टकराव बना आगजनी की वजह… पुलिस भी नहीं बची हमले से, अब एक ओर गिरफ्तार

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251221 130905

प्रतापगढ़. जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के गांव दिवाला में मकानों में तोड़फोड़ कर आगजनी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निदेशन में की गईं।

थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दिनांक 22 अगस्त को दिवाला निवासी मांगीलाल मीणा और उनके भाई पुरण मीणा ने कोटड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते 11 अगस्त 2025 को गोतम नामक युवक की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 21 अगस्त को आयोजित घाटा कार्यक्रम के दौरान मृतक के रिश्तेदार और बहन-बेटियां गांव दिवाला पहुंचे थे। मौताणे को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकराय होकर लाठी, तलवार, धारदार हथियार और पत्थरों के साथ मांगीलाल, उनके भाई पुरण और भतीजे राहुल के घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मकानों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना पर 112 नंबर पर कॉल किया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस पर भी लाठी, तलवार और पत्थरों से हमला किया, जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया।
इस मामले में थाना कोटड़ी पर प्रकरण संख्या 56/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी बालूराम मीणा, निवासी हमचाखेड़ी (जाजली), थाना अरनोद को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व इस प्रकरण में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है और शेष आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!