आगे बाइक, पीछे कार… पुलिस ने रोका तो खुला राज, 262 किलो डोडा चूरा के साथ तस्करी का बड़ा खेल उजागर

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251228 123012

प्रतापगढ़. जिला स्पेशल टीम और जलोदा जागीर पुलिस की संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक बाइक और कार की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा। पीछा और जांच के बाद सामने आया अवैध डोडा चूरा तस्करी का बड़ा मामला, जिसमें लाखों की खेप पकड़ी गई।
गौरतलब है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी DrugMafia के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम एवं जलोदा जागीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 262 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जलोदा जागीर थाना प्रभारी पूराराम ने बताया कि Police टीम गजपुरा रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बाड़ी–गुडाखेड़ा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक चालक तेज गति से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया।
उसी समय बाइक के पीछे-पीछे एक कार आती नजर आई। कार चालक भी पुलिस को देखकर गजपुरा की ओर तेज गति से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें काले रंग के सात कट्टे मिले, जिनमें पिसा हुआ अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।
पुलिस द्वारा जब्त डोडा चूरा का कुल वजन 262 किलो 320 ग्राम पाया गया। मामले में फारूख पुत्र वहीद खां, आनंदीलाल दमामी और वहीद पुत्र समरोज खां, तीनों निवासी सनावदा थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने डोडा चूरा, तस्करी में प्रयुक्त कार और एस्कोर्टिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!