एमडीएमए तस्करी ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
चित्तौड़गढ़. जिले में एमडीएमए तस्करी ईनामी बदमाश गिरफ्तार होने से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जिला विशेष टीम ने दबोच लिया।
यह कार्रवाई पुलिस की सतत निगरानी और खुफिया तंत्र की मजबूत कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी से नशे के अवैध नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।
एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनिष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर मीणा के निर्देश पर जिला विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में हैड कांस्टेबल मुस्ताक खान सहित कांस्टेबल गणपत सिंह, दुर्गेश कुमार, वीरेन्द्र और छोगालाल शामिल थे।
3 किलो 420 ग्राम एमडीएमए की बड़ी बरामदगी
पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2024 को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन से 3 किलो 420 ग्राम एमडीएमए (मोली पाउडर) बरामद किया गया।
इस मामले में आरोपी रोशन लाल पुत्र आज्ञाराम विश्नोई निवासी खावो की ढाणी, केरलानाडा थाना मतौड़ा जिला जोधपुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में सामने आया बड़ा नेटवर्क
पूछताछ के दौरान आरोपी रोशन लाल ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध एमडीएमए विजेन्द्रसिंह उर्फ विजयसिंह, मंगलसिंह और रणजीतसिंह उर्फ युवराजसिंह से खरीदा था।
यहीं से एमडीएमए तस्करी ईनामी बदमाश गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस ने जांच तेज की। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई, लेकिन विजेन्द्रसिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।
फरारी के चलते घोषित हुआ ईनाम
आरोपी विजेन्द्रसिंह उर्फ विजयसिंह अपने घर पर निवास नहीं कर रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके चलते पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस लगातार आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। आखिरकार जिला विशेष टीम ने उसे डिटेन कर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में पेश किया।

नियमानुसार गिरफ्तार, जांच जारी
जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। उससे एमडीएमए मोली पाउडर की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकता है।
चित्तौड़गढ़ जिले से जुड़ी खबरें देखने के लिए यहां करें क्लिक…
https://pratapnewstoday.com/chittorgarh-news
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख
एमडीएमए तस्करी ईनामी बदमाश गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
