डोडाचूरा के साथ पकड़ा गया आरोपी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260215 161837

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां अवैध डोडाचूरा जब्त करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत की गई, जिससे अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की कोशिश जारी है।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत हथुनिया पुलिस टीम गश्त पर थी। 14 फरवरी को असावता-कुलथाना रोड पर कच्चे तालाब के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर घबराने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम राधेश्याम मीणा निवासी असावता बताया। तलाशी लेने पर कट्टे में दो किलो 916 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला, जिसे तुरंत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाने में मामला दर्ज कर जांच रठांजना सीआई विजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डोडाचूरा खुद के उपयोग के लिए ले जा रहा था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

कार्रवाई में सीआई उदयवीर सिंह, एएसआई रघुवीर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!