अरनोद पुलिस लूट खुलासा: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद
प्रतापगढ़ जिले में अरनोद पुलिस लूट खुलासा मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।
इसके अलावा, थानाधिकारी शिवलाल पुनि के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अरनोद पुलिस लूट खुलासा को अंजाम दिया।

घटना का पूरा विवरण
दिनांक 02 जनवरी 2026 को प्रार्थी जयंतीलाल डामोर, निवासी टामटिया राठौर (जिला बांसवाड़ा), ने अरनोद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में डीओ पद पर कार्यरत हैं और लोन किस्त कलेक्शन के लिए प्रतापगढ़ से साखथली खुर्द जा रहे थे।
इसी दौरान महुडीखेड़ा मार्ग पर पेशाब के लिए रुके, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे।
पहले गाली-गलौच की गई, फिर मारपीट कर मोटरसाइकिल व हेलमेट लूटकर फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित जांच और गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बनाई गई। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गए। इसके बाद, सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की गई।
जबकि, पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (RJ 03 SZ 5243) बरामद कर ली गई।
24 घंटे में खुलासा, पुलिस की तत्परता साबित
इस प्रकार अरनोद पुलिस लूट खुलासा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
तेजी से कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : प्रतापगढ़ की अन्य क्राइम खबरें
