डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260220 142424

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन त्रिनेत्र कार्रवाई के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने सरहद गाडरीयावास क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार से 40 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था।

इस मामले में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि जब्त डोडाचूरा की सप्लाई जीवन पाटीदार द्वारा की गई थी, जो तब से फरार चल रहा था।

जलोदा जागीर थाना पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह मंदसौर से प्राप्त कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!