बोरी पी–खोरा पाड़ा सड़क बदहाल: 5 गांवों के लोग परेशान, विद्यार्थियों व बुजुर्गों का आना-जाना मुश्किल

SHARE:

बोरी पी–खोरा पाड़ा सड़क बदहाल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

प्रतापगढ़/पीपलखूंट. क्षेत्र में बोरी पी–खोरा पाड़ा सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। बोरी पी मेन रोड से खोरा पाड़ा तक करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 12 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाल पड़ी है।
सड़क पर गहरे गड्ढे, टूटी सतह और उड़ती धूल के कारण इस मार्ग से जुड़े पांच गांवों के ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन अब जोखिम भरा हो गया है।
विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए बढ़ा खतरा
बोरी पी–खोरा पाड़ा सड़क बदहाल होने का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। इस मार्ग पर तीन राजकीय विद्यालय स्थित हैं। खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं बुजुर्गों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर दिन चिंता बनी रहती है।

👉 पीपलखूंट क्षेत्र की अन्य खबरें पढ़ें
https://pratapnewstoday.com

डिग्गी निर्माण से हालात और बिगड़े

ग्रामीणों ने बताया कि बोरी पी के बड़ा पाड़ा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग (WRD) द्वारा हाई लेवल केनाल परियोजना के तहत डिग्गी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जेसीबी, क्रेन, ट्रॉले और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर धूल-मिट्टी उड़ रही है।
पहले से कमजोर सड़क अब और ज्यादा टूटती जा रही है। डिग्गी निर्माण स्थल के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ा पाड़ा जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

👉 लोक निर्माण विभाग राजस्थान
https://pwd.rajasthan.gov.in
बारिश और गर्मी दोनों में परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि बोरी पी–खोरा पाड़ा सड़क बदहाल होने से बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। ऐसे में आवागमन लगभग बंद हो जाता है। वहीं गर्मी में उड़ती धूल से सांस और आंखों से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं।

क्षतिग्रस्त सड़क
क्षतिग्रस्त सड़क

प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द नवीन डामरीकरण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में शांतिलाल पारगी, बापूलाल पारगी, सोहन पारगी, कान्हेलाल, सूरजमल, जितेश, जगमाल, गौतमलाल, राजमल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Virendra Tailor
Author: Virendra Tailor

Leave a Comment

error: Content is protected !!