प्रतापगढ़। जिले की कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बम्पर आवक के चलते चहल-पहल चरम पर है। हालात यह हैं कि नीलामी में समय पर शामिल होने के लिए किसान ठंड के बावजूद रात में ही अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंगलवार रात से ही प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी के बाहर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसान बुधवार सुबह मंडी खुलने और नीलामी शुरू होने का इंतजार करते नजर आए।

मंगलवार को मंडी में गेहूं 2370 से 2700, चना 4471 से 5100, सरसों 5950 से 6306, लहसुन 3500 से 13500 और प्याज 421 से 1681 रुपए प्रति क्विंटल के भाव दर्ज किए गए। अरनोद व छोटीसादड़ी मंडियों में भी विभिन्न जिंसों की आवक बनी रही।
बढ़ी आवक से मंडी की गतिविधियां तेज हुई हैं और किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है।