प्रतापगढ़ युवक पर जानलेवा हमला, राजीनामे के बाद भी क्यों टूटा 12 युवकों का कहर?

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260105 133605

प्रतापगढ़ युवक पर जानलेवा हमला शहर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। वाटर वर्क्स रोड पर रविवार देर शाम एक टैक्सी चालक को एक दर्जन से अधिक युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। लाठियों और लोहे के पाइप से किए गए इस हमले में युवक का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया।

कैसे हुआ प्रतापगढ़ युवक पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाटर वर्क्स रोड स्थित हरिजन मोहल्ले के सामने 12 से अधिक युवकों ने एक युवक को घेर लिया। चार-पांच मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के लाठियों और पाइप से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दि।

Crime Spot Photo

घायल युवक की पहचान और पुराना विवाद

घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय फारूक पुत्र महमूद कुरैशी के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक है।

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को फारूक मध्य प्रदेश के मुल्तानपुरा से एक युवती और प्रतापगढ़ के गोपालगंज निवासी अमन को नीमच छोड़कर आया था।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में उसी दिन राजीनामा भी हो गया था, लेकिन इसके बावजूद यह प्रतापगढ़ युवक पर जानलेवा हमला किया गया।

हमला, भगदड़ और अस्पताल तक की कहानी

हमले के दौरान फारूक सड़क पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से फारूक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया।

पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर मुल्तानपुरा और सुभाष चौक क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

👉 यह भी पढ़ें : एक पेशाब ब्रेक… और उड़ गई बाइक! 24 घंटे में पुलिस ने खोल दिया पूरा खेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!