प्रतापगढ़ में हिंदू सम्मेलन की बैठक संपन्न, 18 से 30 जनवरी तक आयोजन

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251219 131007

प्रतापगढ़. आगामी 18 से 30 जनवरी  तक प्रतापगढ़ शहर की विभिन्न बस्तियों में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला को लेकर बस स्टैंड स्थित श्रीराम वाटिका में बस्ती-टोली स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलनों की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित होने वाले संत-प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सनातन परंपरा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि हिंदू सम्मेलनों की यह श्रृंखला पूरे देश में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूती देने के साथ-साथ हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया जा रहा है। सम्मेलनों में हिंदू धर्म, संस्कृति एवं समाज से जुड़े विविध विषयों पर विचार रखा जाएगा। संत समाज की सहभागिता के साथ सनातन धर्म के सभी वर्गों की उपस्थिति में “एक संगत, एक पंगत” की भावना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यवाह प्रहलाद सिंह द्वारा हिंदू सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा नगर की सभी टोलियों को उनके-उनके दायित्व सौंपे गए, ताकि आयोजन सफल एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सके।
बैठक की जानकारी नगर प्रचार प्रमुख विकास शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!