कहीं आपकी BIKE तो नहीं? ये इंजन–चेसिस नंबर ज़रूर देखें, प्रतापगढ़ पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें पकड़ी

SHARE:

प्रतापगढ़. अगर आपकी मोटरसाइकिल कभी चोरी हुई है तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक शातिर बाइक Chor को गिरफ्तार कर 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर सार्वजनिक किए हैं, जिससे असली मालिकों की पहचान हो सके।
प्रतापगढ़ जिले में मोटरसाइकिल Bike चोरी के मामलों पर लगाम कसते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी हरिश रैदास पिता अम्बालाल रैदास, निवासी वाटर वर्क्स रोड प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से कई वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि कुछ बिना नंबर की थीं।

घटना का विवरण
प्रार्थी भारत रैदास पिता कन्हैयालाल रैदास (36 वर्ष), निवासी वाटर वर्क्स रोड प्रतापगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 10 दिसंबर 2025 को वह कृष्णा रिसोर्ट प्रतापगढ़ में एक शादी समारोह में गया था। कार्यक्रम के दौरान उसकी मोटरसाइकिल (RJ35 SG5588) बाहर खड़ी थी, जो कार्यक्रम के बाद वहां नहीं मिली। इस पर थाना प्रतापगढ़ में प्रकरण संख्या 525/2025 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई
जांच के दौरान पुलिस टीम ने शहर में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए 26 दिसंबर 2025 को वाटर वर्क्स रोड पर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिश रैदास बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कृष्णा रिसोर्ट से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
गहन पूछताछ में आरोपी ने अपने एक बाल अपचारी साथी के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग स्थानों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करना भी कबूल किया। इसके बाद बाल अपचारी को डिटेन कर दोनों की निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण (इंजन–चेसिस नंबर सहित)
1️⃣ हीरो HF डिलक्स
बिना नंबर, काला रंग
चेसिस नं. MBLHAW02XK9H00792
इंजन नं. HA11ENK9H00823
2️⃣ सुपर स्प्लेंडर
पीछे फर्जी नंबर प्लेट, सिल्वर रंग
चेसिस नं. MBLJA05EWG9K62760
इंजन नं. JA05ECG9K09854
3️⃣ सुपर स्प्लेंडर
बिना नंबर, लाल रंग
चेसिस नं. MBLJA05EWG9K9L37167
इंजन नं. JA05ECG9L22825
4️⃣ बजाज प्लेटिना
आगे फर्जी नंबर प्लेट, काला रंग
चेसिस नं. MD2DDDZZZPWJ56980
इंजन नं. DUMBPJB5972
5️⃣ होंडा ट्विस्टर
पीछे फर्जी नंबर प्लेट, काला रंग
चेसिस नं. ME4JC47EDE7017721
इंजन नं. JC47E71032347
6️⃣ हीरो HF डिलक्स
रजिस्ट्रेशन नंबर RJ35 SG5588
चेसिस नं. MBLHA11AT64M03438
इंजन नं. HA11EJ64M03495

प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है, बल्कि वाहन मालिकों को भी अपनी खोई हुई मोटरसाइकिल पहचानने का मौका मिला है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इनमें से किसी वाहन के इंजन या चेसिस नंबर से उनकी बाइक मेल खाती हो, तो तुरंत कोतवाली थाना प्रतापगढ़ से संपर्क करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!