अवैध खैर लकड़ी जब्ती कार्रवाई: 12 टन लकड़ी से भरा आयशर ट्रक पकड़ा

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260117 105038

अवैध खैर लकड़ी जब्ती कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 12 टन 360 किलोग्राम अवैध खैर की गीली लकड़ी से भरा एक आयशर ट्रक जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त लकड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 13 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई 16 जनवरी को लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत की गई।

अवैध खैर लकड़ी जब्ती कार्रवाई कैसे हुई?

जिलाavaidh-khair-lakdi-jabti-karwai-chittorgarh पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन एवं डीवाईएसपी विनोद लागा के निर्देशन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भादसोड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी की।

इसी दौरान तिरपाल से ढका एक आयशर ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने हाथ का इशारा कर ट्रक को रुकवाया।

ट्रक रोकते ही भागने की कोशिश

नाकाबंदी के सामने ट्रक रोकने के बाद चालक ने फाटक खोलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जाप्ते ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रक में ही रहने की हिदायत दी।

पूछताछ के दौरान चालक और खलासी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद विधिसम्मत तलाशी ली गई।

अवैध खैर लकड़ी जब्ती कार्रवाई में बड़ा खुलासा

तिरपाल हटाकर देखने पर आयशर ट्रक में खैर की लकड़ी के छिले हुए छोटे-बड़े गट्टे भरे हुए पाए गए। जब आरोपियों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध अनुज्ञापत्र मांगा गया, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उदयपुर के पास जंगल से चोरी-छिपे खैर की लकड़ी काटकर ला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

मुनफैद पिता सिरोजुदीन मेव (26 वर्ष) निवासी सील खोह, थाना ताउडु, जिला नुह (मेवात)

आसिफ पिता रशीद मेव (25 वर्ष) निवासी दल्लाबास, थाना पुन्हाना, जिला नुह (मेवात)

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आयशर ट्रक को जब्त कर लिया गया।

12.36 टन लकड़ी, 13.60 लाख की कीमत

ट्रक में भरी गई खैर की लकड़ी का वजन 12 टन 360 किलोग्राम पाया गया। जांच में इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 13 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई।

मौके की पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी कर सुरक्षित की गई।

आगे की जांच जारी

अवैध खैर लकड़ी जब्ती कार्रवाई के तहत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब:

लकड़ी तस्करी नेटवर्क की जांच

जंगल से अवैध कटाई में शामिल अन्य लोगों की तलाश

ट्रक के मालिकाना हक की पड़ताल

कर रही है।

👮 पुलिस टीम (विशेष योगदान)

थानाधिकारी: महेंद्र सिंह

एएसआई: जीवन सिंह

कांस्टेबल: वीरेंद्र सिंह (विशेष योगदान)

रतन लाल

तुलछा राम

Ghanshyam Lohar
Author: Ghanshyam Lohar

Leave a Comment

error: Content is protected !!