देर रात दर्दनाक हादसा, तीन घरों के बुझ गए चिराग

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20260216 161432

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। NH-56 सड़क हादसा में मोटा मायंगा के पास सड़क किनारे खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक मजदूरी के लिए प्रतापगढ़ गए थे और रात में नगर परिषद द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए थे, जिसमें गोकुल शर्मा का लाइव भजन हुआ था। कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

NH-56 सड़क हादसा में मृतकों के परिजन

देर रात मोटा मायंगा के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक तेज गति से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गोपाल (23), कांतिलाल (24) और ईश्वर (22) की मौत हुई है। तीनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे और आपस में दो भाई तथा एक उनका मित्र था। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।

सुहागपुरा थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर को हादसे का कारण माना गया है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!