नाबालिग बालिका अपहरण व दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251220 183339

प्रतापगढ़। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थाना कुण पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी प्रवीण कुमार पुनि के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लक्ष्मण उर्फ लपटा पिता लोगर रावत (19 वर्ष) निवासी जारी मगरी सिसोदिया का गुड़ा, थाना भीण्डर जिला उदयपुर, हाल गड़ा फला डुमा तालाब चंदा जी का गुड़ा, थाना कुण जिला सलूंबर को डिटेन कर गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में 6 दिसंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई अपने परिवार के साथ खेत पर रहता है और उसकी नाबालिग पुत्री 5 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बिना बताए घर से चली गई। परिजनों द्वारा आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारियों में तलाश के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 64(1) बीएनएस 2023 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कानोड़ कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!