150 फीट गहरे कुएं में छुपा चोरी का माल, पुलिस ने खोला अंतरराज्यी गिरोह का का राज

SHARE:

दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। निंबाहेड़ा नकबजनी खुलासा में पुलिस ने 150 फीट गहरे कुएं से चोरी का माल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 फरवरी को निंबाहेड़ा के कौशल्या नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर, स्पीकर, घड़ी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश में टीम को नीमकाथाना भेजा। यहां से दो आरोपियों और एक नाबालिग को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

150 फीट गहरे कुएं से बरामदगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी नकली होने के कारण उसे कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 150 फीट गहरे कुएं से ज्वैलरी बरामद कर जब्त की।

मामले में चोरी का माल खरीदने वाले सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है।

वारदात का तरीका और अन्य खुलासे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में भंगार इकट्ठा करने के बहाने कॉलोनियों में सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका देखकर ताले तोड़कर चोरी करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में 15 से अधिक वारदात करना भी कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कर कई राज्यों में इस तरह की वारदातोंको अंजाम दे चुक है।

यह भी पढ़ें : बहुचर्चित एमडी फैक्ट्री केस में फरार आरोपी गिरफ्तार 

Ghanshyam Lohar
Author: Ghanshyam Lohar

Leave a Comment

error: Content is protected !!