नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले के बाद प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। न्यायालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया गया।
कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और गांधी चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कहा कि न्यायपालिका के फैसले से लोकतंत्र मजबूत हुआ है और यह साबित हुआ है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
📌 राजनीति और जन आंदोलन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
