भंवरसेमला बांध से पानी छोड़ने की मांग तेज | एराव नदी सूखी, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन | Pratapgarh News

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251217 165121

प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सेमलिया सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भंवरसेमला बांध का पानी एराव नदी में छोड़े जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का कहना है कि हर वर्ष बांध के गेट खोलकर एराव नदी में पानी छोड़ा जाता है, जिससे क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई होती रही है। इस वर्ष नदी में पानी सूख जाने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं और सिंचाई पूरी तरह ठप हो गई है।

 

किसानों ने चेताया कि यदि शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलें नष्ट हो सकती हैं और आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बांध के गेट खोलने की मांग की है।

👉 किसान और ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!