बस स्टैंड गांधी चौराहे पर पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध अतिक्रमण हटाया, 15 वाहन जब्त

SHARE:

प्रतापगढ़. शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बस स्टैंड गांधी चौराहे पर यातायात अव्यवस्था और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया।

थाना प्रभारी ईश्वर लाल ने बताया कि बस स्टैंड परिसर व गांधी चौराहे पर निजी वाहन, ऑटो और पिकअप के बेतरतीब खड़े रहने से यात्रियों व आमजन को भारी परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान तितर-बितर खड़ी 15 गाड़ियों को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने भिजवाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!