पीपलखूंट पंचायत समिति प्रशासक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

SHARE:

Green Yellow and White Travel Vlog YouTube Thumbnail 20251223 224951

प्रतापगढ़/पीपलखूंट. पंचायत समिति के प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुपड़ा, काली घाटी और पीपलखूंट ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। पावटी पाड़ा में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने असंतोष जताया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिषद मद से लगाए गए हैंडपंपों की जांच कर पेयजल व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!