जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एमडी फैक्ट्री प्रकरण गिरफ्तारी में पुलिस ने बहुचर्चित मामले के फरार आरोपी को पकड़कर नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत थाना अरनोद पुलिस ने आरोपी श्रेयांस उर्फ यश मोगरा को गिरफ्तार किया।

अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने अरनोद क्षेत्र से आरोपी को दबोचा। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
गौरतलब है कि 1 फरवरी 2026 को प्रतापगढ़ में वॉटर वर्क्स रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराना एवं जनरल स्टोर और पीछे अनाज गोदाम की आड़ में चल रही अवैध एमडी फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा था।
कार्रवाई के दौरान 106 ग्राम एमडी, 114 किलो 750 ग्राम लिक्विड केमिकल और विभिन्न रसायन व उपकरण जब्त किए गए थे। मामले में पहले ही रोहित मोगरा, शंकरलाल मीणा और शाकिर खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार पर बढ़ते कर्ज के कारण उसने बाहर शहरों में एमडी बनाना सीखा और बाद में ऑनलाइन केमिकल मंगवाकर फैक्ट्री स्थापित की। तैयार माल स्थानीय स्तर पर बेचा जाता था।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई चेन की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता
