अरनोद MD ड्रग्स तस्करी कार्रवाई, पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार या सियासी साजिश?

SHARE:

md drugs case mein farar aaropi hamid sheikh giraftar

अरनोद MD ड्रग्स तस्करी कार्रवाई के तहत वर्ष 2025 की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस रेड सामने आई है। प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई ने न सिर्फ मादक पदार्थ तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क को उजागर किया, बल्कि इसके बाद शुरू हुई सियासी बयानबाज़ी ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

कार्रवाई में क्या-क्या हुआ बरामद?

अरनोद MD ड्रग्स तस्करी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार और संदिग्ध सामग्री जब्त की।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
एक नाल बाराबोर बंदूक
दो नाल की पुरानी बाराबोर बंदूक (अलग-अलग बॉडी पार्ट्स)एक देशी पिस्टल मय मैगजीन

  • 7.65 MM के 5 जिंदा राउंड

  • .22 MM के 100 जिंदा कारतूस

  • कुल लगभग 200 कारतूस

  • बिना नंबर की मोटरसाइकिल

  • चार इलेक्ट्रॉनिक कांटे व चार्जर

  • पॉलीथिन थैलियों के पैकेट

  • प्लास्टिक पानी कैंपरarnod md drugs taskari karwai mein police dwara md drugs aur hathiyar jabt

  • कैंपर से निकली 7 किलो MD, नेटवर्क का खुलासा

    पुलिस के अनुसार, कैंपर में रखी 7 पॉलीथिन थैलियों से 1650 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
    इसके अलावा, 3 थैलियों से 4.540 किलो सफेद क्रिस्टल पाउडर मिला, जिसका उपयोग एमडी ड्रग्स बनाने में किया जाता है।

    👉 इस तरह कुल मिलाकर करीब 7 किलो एमडी और उससे जुड़ी सामग्री मिलने से यह साफ हो गया कि यह कोई छोटी तस्करी नहीं, बल्कि एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है।

    यह भी पढ़े : Operation Chakravyuh MD Drugs: CBN दफ्तर के पास से आई 1 करोड़ की MD!

    फरार आरोपी गिरफ्तार, भागते समय हुआ घायल

    अरनोद MD ड्रग्स तस्करी कार्रवाई के मुख्य आरोपी हमीद शेख को पुलिस ने 31 दिसंबर की रात दबिश देकर गिरफ्तार किया।
    मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की।

    ➡️ इसी प्रयास में उसके हाथ और पैर में चोट आई।
    ➡️ एसपी बी. आदित्य के अनुसार, आरोपी पुलिस से बचने के प्रयास में घायल हुआ।
    ➡️ उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि इलाज फिलहाल उदयपुर में चल रहा है।

    2007 से जुड़ा है आपराधिक इतिहास

    पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि हमीद शेख कोई नया नाम नहीं है।

    • 2007: कोतवाली थाने में IPC की धाराएं 341, 342, 324, 329

    • 2007: मध्यप्रदेश के जीरन थाने में आर्म्स एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम

    • 2017: नीमच जिले में NDPS एक्ट की धारा 29

    • 2025: वर्तमान अरनोद MD ड्रग्स तस्करी कार्रवाई में NDPS एक्ट 29 व आर्म्स एक्ट

    यह इतिहास आरोपी की गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है।

    तस्कर कार्रवाई के बाद सियासी बवाल

    इस कार्रवाई के बाद मामला सियासत और सोशल मीडिया में गरमा गया है।

    🔴 पूर्व विधायक रामलाल मीणा के आरोप

    पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि:

    • थानाधिकारी दीपक बंजारा ने प्राइवेट लोगों के साथ मिलकर

    • रात दो बजे अवैध वसूली के लिए मारपीट की

    उन्होंने इस मामले में ज्ञापन देने की अपील भी की।

    पुलिस के समर्थन में उतरी जनता और भाजपा

    वहीं दूसरी ओर:

    • भाजपा समर्थकों

    • स्थानीय नागरिकों

    ने थानाधिकारी के समर्थन में सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।

    लोगों का कहना है कि:
    ➡️ नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को संरक्षण मिलना चाहिए
    ➡️ तस्करों के समर्थन में खड़े लोगों को जनता चुनाव में जवाब देगी

    यहां पढ़े अपराध से जुडी अन्य खबरे!

Leave a Comment

error: Content is protected !!