ऑपरेशन विष हरण: चित्तौड़गढ़ में अब तक की सबसे बड़ी एमडी फैक्ट्री ध्वस्त

SHARE:

ऑपरेशन विष हरण एमडी फैक्ट्री कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विष हरण” के अंतर्गत जिले में सक्रिय अंतर-जिला एमडी तस्करी नेटवर्क का पूर्ण रूप से पर्दाफाश किया गया है।

इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के संगठित अपराध के खिलाफ चित्तौड़गढ़ पुलिस की निर्णायक जीत माना जा रहा है।

ऑपरेशन विष हरण एमडी फैक्ट्री कार्रवाई की पृष्ठभूम

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बीते कुछ महीनों से जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करने के लिए निरंतर, गहन और तकनीकी प्रयास किए जा रहे थे।

इन्हीं प्रयासों के तहत कोतवाली थाना प्रभारी  तुलसीराम प्रजापत द्वारा सत्तू माली और जीवन वैष्णव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 6 ग्राम और 2 ग्राम एमडी (MDMA) बरामद की गई थी, जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया।

एमडी फैक्ट्री स्थल की तस्वीर

पूछताछ में एमडी फैक्ट्री का खुलासा

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि एमडी ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से प्राप्त की गई थी।

इस सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त क्षेत्र में अवैध एमडी निर्माण की फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जहां से ड्रग्स की सप्लाई अंतर-जिला स्तर पर की जा रही थी।

100 पुलिसकर्मियों की संयुक्त दबिश

गंभीर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन में

सीओ गंगरार शिवन्या सिंह

सीओ सिटी बृजेश सिंह

के नेतृत्व में 8 थानों के थानाधिकारी एवं लगभग 100 पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने थाना गंगरार क्षेत्र के ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा में सघन दबिश दी।

दबिश में एमडी फैक्ट्री और नेटवर्क की पुष्टि

दबिश के दौरान मौके से अभियुक्त

जगदीश पुत्र तुलसीराम बंजारा

अशोक पुत्र जगदीश बंजारा

राहुल पुत्र जगदीश बंजारा

के रिहायशी मकानों से अत्यंत गंभीर और चौंकाने वाली बरामदगी हुई। हालांकि, आरोपी पहाड़ियों के रास्ते फरार हो गए।

बरामद सामग्री से अवैध एमडी फैक्ट्री और संगठित तस्करी नेटवर्क की पुष्टि हुई।

एमडी फैक्ट्री स्थल की तस्वीर

जब्त मादक पदार्थ और अवैध सामग्री

स्मैक – 6 ग्राम

टांका – 69 ग्राम

देशी शराब – 2.7 लीटर

अल्फाबेट व नंबर पंचिंग मशीन

एमडी निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल

एसिटिक एसिड

सोडियम कार्बोनेट

वॉशिंग सोडा / सोडा ऐश

इमामेक्टिन बेंजोएट

एसिटाइल क्लोराइड

मास्क व रेस्पिरेटर सेट

एल्युमिनियम फॉयल

सूती कपड़ा व एमडी छना कपड़ा

तकनीकी और आर्थिक नेटवर्क का खुलासा

दबिश के दौरान यह भी जब्त किया गया:

लैपटॉप – 4

मोबाइल फोन – 33

कैमरा – 1

ड्रोन सेट – 1

नोट गिनने की मशीन – 1

नकद राशि – ₹14,16,950/-

जब्त वाहन

हुंडई क्रेटा – RJ06 CG 9496

होंडा SP-125 – RJ09 BA 3130

यामाहा FZ-25 – RJ06 BC 6996

अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

ऑपरेशन विष हरण एमडी फैक्ट्री कार्रवाई में बरामद ड्रोन, बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और वाहन यह दर्शाते हैं कि यह नेटवर्क पूरी तरह संगठित, तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत था।

यह गिरोह एमडी के निर्माण, भंडारण और अंतर-जिला तस्करी में लंबे समय से सक्रिय था।

Zero Tolerance नीति पर सख्त संदेश

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध Zero Tolerance Policy के तहत ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Ghanshyam Lohar
Author: Ghanshyam Lohar

Leave a Comment

error: Content is protected !!